शिक्षक के घर में घुसकर हत्या को अंजाम

शहर के फोरबिसगंज में एक शिक्षक की उसके किराये के घर में घुसकर हत्या कर दी गई।

जानकारी पुलिस को शनिवार की देररात करीब साढ़े नौ बजे हुई।

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। 

मामले की अभी जांच की जा रही है।

शहर में सिविल लाइन के लखनऊ हाईवे से सटे फोरबिसगंज में साबिर नाम व्यक्ति के यहां शिक्षक कृष्ण कुमार यादव (32) किराये के मकान पर घर लेकर रहते थे।

कृष्ण कुमार यादव जनता इंटर कॉलेज इटियाथोक में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत हैं।

अंबेडकर नगर जिले के भषमापुर थाना जलालपुर के रहने वाले हैं।

उनका कमरा देररात तक बंद रहा और खून बह रहा था।

रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस पहुंची तो शव कमरे में पड़ा था।

Read More