International Women’s Day 2022 इतिहास, थीम

दुनिया भर में हर साल 8 मार्च को महिला दिवस (International Women'sDay) मनाया जाता है।

महिला दिवस के बहाने हम देश-दुनिया की ऐसी महिलाओं को याद करते हैं जिन्होंने वैश्विक पटल पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

इस खास दिन को मनाने का मकसद उन महिलाओं की उपलब्धियों, उनके जज्बे, उनकी ऐतिहासिक यात्राओं और उनके जीवन को याद करना हैं।

हर साल महिला दिवस किसी ना किसी थीम पर आधारित होता है। 

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक इस बार अंतरराष्ट्रीय International Women’s Day 2022 (IWD 2022) की थीम ‘जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो’ यानी मजबूत भव‍िष्‍य के ल‍िए लैंग‍िक समानता जरूरी है।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास एक सदी से भी पुराना है।

पहली बार साल 1911 में महिला दिवस मनाया गया था।

कुछ लोग इस दिन को मनाने का कारण नारीवाद को मानते हैं। हालांकि, इसकी जड़ें श्रमिक आंदोलन से जुड़ी हुई है।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा चयनित राजनीतिक और मानव अधिकार को ध्यान में रखते हुए महिलाओं के राजनीतिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए ये दिन मनाया जाता है।

हमसे जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करे। 

Click Here