Pariksha pe Charcha 2022 : पीएम मोदी के साथ परीक्षा पे चर्चा आज 11 बजे से इन छात्रों काे मिल रहा खास मौका

Pariksha pe Charcha 2022 Timing शुक्रवार को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होनेवाले परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सरकारी स्कूलों में किया जाएगा।

झारखंड शिक्षा परियोजना की निदेशक किरण कुमारी पासी ने इसे लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दिया है। 

खासकर माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों के लिए लाइव प्रसारण की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने को कहा है।

इधर, प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड से जामताड़ा केंद्रीय विद्यालय के छात्र शुभम मांजी का चयन किया गया है। 

शुभम उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर परीक्षा में तनाव से बचने के लिए प्रधानमंत्री से सीधा संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन, एफएम आदि चैनलों पर होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार, 1 अप्रैल को देशभर के छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा 2022 कार्यक्रम में रुबरू होंगे। 

परीक्षा पे चर्चा का पांचवां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को आयोजित किया जाएगा। 

इस आयोजन में भाग लेने के लिए छात्रों को कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेना था।

लेटेस्ट जानकारी के  लिए हमे फेसबुक पे फॉलो करें।

Click Here

हमारी ऑफिसियल वेबसाइट देखे। 

Click Here