Rajasthan Diwas 2022: जानिए हर साल 30 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है राजस्थान दिवस

Rajasthan Day: राजस्थान पर लगभग 700 ईंसवी में बड़े पैमाने पर राजपूत वंश का शासन था और उससे पहले, यह मौर्य साम्राज्य का एक हिस्सा था।

30 मार्च को मनाया जाता है राजस्थान दिवस।देश में सातवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है राज्थान।1949 में हुई थी स्थापना।

राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और जनसंख्या के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य है।

हर साल 30 मार्च को देश में राजस्थान की स्थापना को दर्शाने के लिए राजस्थान दिवस (Rajasthan Diwas 2022) मनाया जाता है।

इस वर्ष राजस्थान अपना 73वां स्थापना दिवस मना रहा है। अगर इतिहास के पन्नों में देखा जाए तो राजस्थान ने अपना अस्तित्व 30 मार्च 1949 को खोजा यानी इसी दिन राजपूताना का विलय भारतीय संघ में हुआ था।

देश के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से में बसा यह राज्य राजाओं की भूमि के नाम से भी जाना जाता है। 10.20 लाख करोड़ रुपये की जीडीपी के साथ राजस्थान देश की सातवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

ब्रिटिश राज में राजस्थान को राजपूताना नाम दिया गया था।

जयपूर इस राज्य की राजधानी होने के साथ-साथ राज्य का सबसे बड़ा शहर होने का भी गौरव रखता है। राजस्थान के अन्य प्रमुख शहरों में उदयपुर, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, अजमेर और कोटा शामिल हैं।

राजस्थान राज्य की लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करें। 

Click Here